सीएम ने बंटी कोली के परिजनों से फोन पर की बात

सीएम ने बंटी कोली के परिजनों से फोन पर की बात
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय बंटी कोली के परिजनों से वार्ता कर हाल-चाल जाना और स्वर्गीय बंटी कोली को श्रद्धांजलि दी।

श्री धामी ने फोन पर बंटी के परिजनों से वार्ता करते हुए कहा कि आज उनका रुद्रपुर में स्वर्गीय बंटी के आवास पर पहुंचने का कार्यक्रम था लेकिन वह व्यस्तता के चलते वहा नहीं पहुंच पाए लेकिन बाद में वह बंटी कोली के घर अवश्य पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का रम्षुरा पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन अधिक व्यस्तता के चलते उन्हें वापस जाना पड़ा, जिसे लेकर रम्पुरा,के लोगों में नाराजगी थी। इसकी भनक लगते ही सीएम ने बंटी कोली के परिजनों को फोन किया और बंटी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि वे दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं और शीघ्र ही उनके घर आकर परिजनों सांत्वना देंगे।

ललित मिगलानी
मीडिया प्रभारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement