पुलिस ने स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

जसपुर। नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कार्यवाही करते हुए
30.20 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व रोकथाम हेतु दिए गए आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल के नेतृत्व में
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक सुशील कुमार द्वारा मय पुलिस टीम कांस्टेबल अनुज वर्मा, राजकुमार, महिला उपनिरीक्षक कविता वर्मा के शांति व्यवस्था ड्यूटी, गश्त के दौरान चांस रिकवरी में मंडवाखेड़ा रोड पुलिया के पास जसपुर से- बाला पत्नी रूप सिंह निवासी ग्राम नारायणपुर, जसपुर को एक पारदर्शी पन्नी में 30.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक बाला ठाकुरद्वारा से फरजाना नामक महिला से स्मैक खरीद कर अपने गांव के नशेड़ी लड़को को स्मैक बेचती है।‌ तीन साल पहले भी वह स्मैक तस्करी में जसपुर थाने से जेल जा चुकी है। अभियुक्ता बाला को न्यायालय पेश कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement