विकास शर्मा का लड्डुओं से तोलकर किया स्वागत

विकास शर्मा का लड्डुओं से तोलकर किया स्वागत

रूद्रपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा का शहर के भगत सिंह चौक पर बद्री विशाल समिति की ओर से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हे लड्डुओं से तोलकर सम्मानित कियाग या।

इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मेयर बनाकर जनता ने जो विश्वास जताया है उस विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार चुनकर शहर की जनता ने धामी सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगायी है। सीएम धामी के मार्गदर्शन में शहर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होनंे कहा कि सीएम धामी ने चुनाव से पहले रोड शो में साफ तौर पर यह ऐलान किया था कि भाजपा को चुनो विकास की जिम्मेदारी उनकी होगी। विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जो रोड मैप तैयार किया गया है उसे धरातल पर उतारा जायेगा।

मेयर विकास शर्मा ने कहा कि इस बार चुनावी दंगल में उनका यह पहला अनुभव था, इसमें कई दिक्कतें भी सामने आयी लेकिन समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हर कदम पर उन्हें मजबूती देने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं बल्कि रूद्रपुर की जनता की जीत उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जीत है जिन्होंने पूरे चुनाव में दिन रात एक कर दिया। विकास शर्मा ने कहा कि जनता के एक एक वोट की कीमत विकास के रूप में चुकाने के लिए वह प्रतिबद्ध है, जनता से जो भी वायदे किये हैं, उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाना उनका सपना है इसे पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में काम किया जायेगा साथ ही केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी सहयोग लेने का पूरा प्रयास करेंगे। विकास शर्मा ने आगे कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप किये जायेंगे। साथ ही भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए भी विशेष प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर अशोक गुंबर, जगदीश टंडन, रोनिक नारंग, हरवंश गुंबर, जगदीश गुंबर, रूबल नारंग, रूपेश अरोरा, दीपक मुंजाल, रवि खनिजों, वेदांक जुनेजा, राजकुमार खनिजोे, मनोज छाबड़ा, मनीष गोस्वामी, संदीप राव, सचिन छाबड़ा, राजेश कामरा, जगदीश बठला, अजय चड्ढा, सुनील ठुकराल, पारस चुघ, सुशील नारंग, राजन राठौर आदि सैकड़ों व्यापारी भाइ उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement