नानकमत्ता प्रकरण:- बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार,, कई पुलिसकर्मी हुए घायल 

नानकमत्ता प्रकरण:- पूर्व डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार,, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

नानकमत्ता प्रकरण:- बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार,, कई पुलिसकर्मी हुए घायल 

उधम सिंह नगर /रुद्रपुर..एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को पंजाब के तरन तारण से गिरफ्तार कर विशेष टीम उधम सिंह नगर ला रही थी। इसी दौरान काशीपुर में kvr हॉस्पिटल के पास हाइवे कोतवाली क्षेत्र में जिस वाहन से पुलिस कर्मी और सरबजीत आ रहे थे उसका टायर फट गया और वाहन सड़क से नीचे गिरकर पलट गया। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस की पिस्टल लेकर गेहूं के खेत में घुस गया। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया, पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई में आरोपी सरबजीत के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जबकि तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। सभी को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement