एसएसपी के निर्देश पर तीन घंटे में हत्या का खुलासा

एसएसपी के निर्देश पर तीन घंटे में हत्या का खुलासा

एसएसपी के निर्देश पर तीन घंटे में हत्या का खुलासा

हत्या के एक आरोपी को लिया हिरासत में

 

 

रुद्रपुर काशीपुर के सूत मिल क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है इस मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे

 

जानकारी के अनुसार आज करीब सुबह 08:30 बजे चौकी प्रभारी सूतमिल उपनिरिक्षक धीरज टम्टा को सोहन पाल पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम मडवाखेड़ा थाना जसपुर ने अपने मोबाइल नंबर 6395090209 से सूचना दी की महुआखेड़ा गांव में हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर रामपाल के गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ है जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची

जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक जसपुर ने फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया

पुलिस के अनुसार मौके पर एक युवक का शव खून से लतपथ गेहूं के खेत पर चित अवस्था में पड़ा था

जिसकी छाती और पीठ में गहरे घाव थे। जिसकी आसपास लोगों से शिनाख्त करने पर उसकी शिनाख्त अरमान अली पुत्र सफीक अहमद निवासी मोहल्ला नहीं बस्ती वार्ड नंबर 12 जसपुर खुर्द उधम सिंह नगर 24 वर्ष के रूप में मौके पर आए उसके फूफेरे भाई शाहनवाज पुत्र शाकिर निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 17 जसपुर ने शिनाख्त की और मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी अभय सिंह, सीओ दीपक सिंह पहुंचे

एसएसपी मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस टीम का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए जिसके बाद जसपुर थाना पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को 3 घंटे के भीतर सुलझाया हुए हत्या के आरोपी अभियुक्त समीर पुत्र मोहम्मद नासिर नई बस्ती, बबलू स्कूल के पास, जसपुर 23 वर्ष को हिरासत में ले लिया है जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement