पढिए…कुमाऊ आईजी का क्यों चढ़ा पारा …?

पढिए…कुमाऊ आईजी का क्यों चढ़ा पारा …?

पढिए…कुमाऊ आईजी का क्यों चढ़ा पारा …?

 

आईजी का नशा मुक्ति केंद्र में छापा , कई खामियां मिली

 

 

 

 

 

 

रुद्रपुर कुमायूँ आईजी रिधिम अग्रवाल ने थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत “जीवन दान नशा मुक्ति केन्द्र बैलजूडी” का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में कई खामियां मिली जिस पर आईजी रिधिम ने नाराजगी जताते हुए नशा मुक्ति केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए है साथ ही पुलिस अधिकारियो को समय समय पर नशा मुक्ति केंद्रों के निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए

इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक काशीपुर, CMS राजीव चौहान, प्रभारी निरीक्षक कुण्डा को बुलाकर अपूर्ण दस्तावेजों, DVR को कब्जे में लेने को भी कहा

कुमाऊं आईजी रिधिम अग्रवाल ने मंगलवार की देर शाम कुंडा थाने के अंतर्गत “जीवन दान नशा मुक्ति केन्द्र बैलजूडी” का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केन्द्र में कई खामियां पायी गयी

निरीक्षण के समय नशा मुक्ति केन्द्र में क्षमता से ज्यादा व्यक्तियों का इलाज होना पाया गया साथ ही नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करा रहे लोगों के रहने की भी व्यवस्था भी ठीक नहीं थी इसके अलावा वहां रह कर उपचार कराने वालों के रहने के स्थान के साथ बाथरूम मे सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी और खाने की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी और उपचार कराने वाले लोगो से ही खाना बनवाया जा रहा था साथ ही केंद्र संचालक द्वारा उपचार करा रहे लोगों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता था

केन्द्र में नशे की लत से ग्रसित छुडवाने हेतु कोई भी प्रशिक्षित चिकित्सक/ काउंसलर/ सामाजिक कार्यकर्ता नियुक्त नहीं था

मरीज को भर्ती एवं डिस्चार्ज करते समय प्रशिक्षित मनोचिकित्सक की परीक्षण से नहीं बल्कि परिवार के द्वारा लिखवाई गयी समस्या के आधार पर भर्ती करवाया जाता था केन्द्र में उपचार के नाम पर केवल उनका BP और शुगर मापा जा रहा है साथ ही नशा मुक्ति केन्द्र में उपचाराधीन व्यक्तियों के उपचार हेतु नियुक्त चिकित्सक द्वारा किसी अन्य चिकित्सक के लेटर हैड पर उपचार करना पाया गया इसके अलावा अभिलेखों के अवलोकन करने पर पाया गया कि चिकित्सक द्वारा माह में केवल 02 बार ही केन्द्र का भ्रमण किया जाता था जबकि सप्ताह में 1 बार निरीक्षण किया जाना चाहिए इसके अलावा केंद्र में स्वास्थ्य को लेकर भी कई कमियां मिली सुरक्षा व्यवस्था भी भगवान भरोसे मिली

जिस पर आईजी अग्रवाल गुस्से में आ गई और क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को मौके पर तलब किया

नशा मुक्ति केन्द्र में पायी गयी कमियों के सम्बन्ध में उन्होंने निरीक्षण आख्या तैयार कर मरीजो के उपचार सम्बन्धित दस्तावेज नशा मुक्ति रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट, मरीजों के एडमीशन/ डिस्चार्ज रजिस्टर /DVR व अन्य दस्तावेज कब्जे में लेने के निर्देश दिए

 

मौके पर आईजी द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी 15 दिवस में सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्त थाना/ चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले नशा मुक्ति केन्द्रो का निरीक्षण किया जाये इस दौरान उन्होंने

इस सम्बन्ध में लापरवाही बरतने वाले थाना/ चौकी प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की भी बात कहीं

उन्होने इस दौरान अपने मातहतों को केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए आईंजी ने कहा नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करा रहे लोगों के हित और स्वास्थ्य कों लेकर किसी भी हालात में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement