खबर का असर : दीपक बाली के नाम पर ही लगेगी आप उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष की मुहर सूत्र

काशीपुर। एक बार फिर हमारी खबर प्रदेश स्तर पर पूरी तरह सच साबित होने जा रही है। जी हां, दीपक बाली आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जा रहे हैं। गौरतलब है कि हमने सबसे पहले यह खबर आप तक पहुंचाई कि काशीपुर के साथ ही समूचे उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले दीपक बाली का कद पार्टी में बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। यानि दीपक बाली को पार्टी आलकमान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने जा रहा है। हालांकि, अभी भी दीपक बाली का कहना है कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी का हर आदेश उन्हें शिरोधार्य है। जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे बखूबी निभाते हुए वे पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहेंगे। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद दीपक बाली ने काशीपुर के साथ ही समूचे उत्तराखंड में पार्टी की जड़ें इस कदर जमाईं कि राजनीतिक पंडित आश्चर्य चकित रह गए।पार्टी ने भी उनका मान रखते हुए उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव कैंपेन कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया। ये दीपक बाली की मेहनत का ही परिणाम रहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस पार्टी की नींद उड़ी रही। काशीपुर सीट पर दीपक बाली पराजित हुए, लेकिन उनका हौसला बुलंद दिखा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “हारे हैं, हताश नहीं हैं।” उनका यही जज्बा पार्टी आलाकमान को भा गया। अब पार्टी आलाकमान दीपक बाली को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने जा रहा है। दरअसल, पार्टी आलाकमान की नजर उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव पर है। आलाकमान चाहता है कि विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त का बदला निकाय चुनाव में लेकर उत्तराखंड में पार्टी की मजबूत जड़ों को और मजबूत किया जाए। इधर, दीपक बाली का कहना है कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी का हर आदेश उन्हें शिरोधार्य है। जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे बखूबी निभाते हुए वे पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहेंगे। वहीं, पुष्ट सूत्रों का कहना है कि या तो कल शुक्रवार को या फिर 3 मई अक्षय तृतीया को दीपक बाली के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा सार्वजनिक हो जाएगी। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बहरहाल, हमारी खबर पर सच की मोहर लग चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement