रुद्रपुर में एक ने की आत्महत्या एवं दो हुए दुर्घटना का शिकार

रुद्रपुर में एक ने की आत्महत्या एवं दो हुए दुर्घटना का शिकार

रुद्रपुर.
रुद्रपुर के फुलसुंगी रोड स्थित एक कालोनी में रहने वाले ठेकेदार अरुण मलिक ने विगत देर रात्रि एक होटल से कूदकर आत्महत्या कर ली, वही सिडकुल के एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना तथा लालपुर निवासी एक अधेड़ की भी अज्ञात कारणों से मौत हो गई। तीनों के।पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। समाजसेवी सुशील गाबा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर तीनों के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और शोक व्यक्त किया।

रुद्रपुर के फुलसुंगी रोड स्थित एक कालोनी में रहने वाले सिविल ठेकेदार अरुण मलिक ने विगत देर रात्रि होटल गंगेज की दूसरी मंजिल से चलांग लगाकर अपनी जान दे दी उसके।परिवार ने बताया कि घरेलू झगड़े को लेकर अरुण की बीवी मायके में रहा करती थी और अरुण पर कई इल्जाम लगाए जाते थे। विगत 26 तारीख की शाम को अरुण ने होटल गंगेश में 3:00 बजे के समय कमरा लिया और लगभग रात के 12:00 बजे के आसपास अपने कमरे से खिड़की तोड़ते हुए चलांग लगाकर अपनी जान दे दी, पुलिस जांच में पता चला है कि सुसाइड करने से पहले अरुण ने अपनी बीवी को वीडियो कॉल करी थी जिसके बाद अरुण ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी

ऐसे ही एक सड़क दुर्घटना में सिडकुल में एक अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग टक्कर मारकर घायल कर दिया मौके पर जब पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल ले गई तो वह मृत घोषित हुआ बाद में जब जांच की गई तो उसे व्यक्ति का नाम पता मालूम करने पर मृतक का नाम पता सालिक राम पुत्र मुन्ना लाल निवासी देवरानीया थाना देवरानीय जिला बरेली उ0प्र0 हाल निवासी काली नगर दिनेशपुर उधम सिंह नगर उम्र 52 वर्ष है! वहीं लालपुर में शिव मंदिर के समीप भी अज्ञात हालातों में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

 

इस दौरान तीनों परिवारों से मिलने समाजसेवी सुशील गाबा मौके पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिवार वालों के साथ उनका दुख सांझा किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement