आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्राथमिक पौधशाला निरीक्षण तथा सर्वे कार्य की जांच की गई

आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्राथमिक पौधशाला निरीक्षण तथा सर्वे कार्य की जांच की गई

काशीपुर। कार्यालय आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार द्वारा बाजपुर परिक्षेत्र के ग्राम मुंडिया कला, रामपुर सकर, बाजपुर ग्राम में प्राथमिक पौधशाला निरीक्षण तथा सर्वे कार्य की जांच की गई। परिक्षेत्र के ग्राम रामपुर सकर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि गन्ना किसान अपनी खेती की अच्छी सी तैयारी कर लें।‌ प्रत्येक कृषक को नवीनतम तकनीक के आधार पर गन्ना की कृषि की जानी चाहिए। हमें अपनी भूमि की जांच करानी चाहिए। भूमि में 16 प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। अतः जांच करने पर हमें पता चलेगा कि हमारी भूमि में कौन सी तत्व की कमी है तथा उसकी पूर्ति करने से हमारे जमीन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इस गोष्ठी का उद्देश्य गन्ना कृषकों को उन्नत प्रजाति की गन्ना बीज की जानकारी, गन्ने की फसल में लगने वाली तरह-तरह की बीमारियों तथा उसमें प्रयोग की जाने वाली दवाईयों तथा उनको गन्ने की वैज्ञानिक विधि से कृषि कैसे करें जिससे कि प्रति हैक्टेयर उत्पादकता बढ़े, इसकी जानकारी कृषकों को प्रदान करना है। गन्ना विभाग के अधिकारियों तथा वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें इस संबंध में समय-समय पर वार्ता कर जानकारी प्रदान की जाती है। गोष्ठी में जनसंपर्क अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 15023. , 13235, 14201 जैसी उन्नतशील प्रजातियां है जिनको गन्ना कृषकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। वर्तमान में 0238 रेड रोड की चपेट में आने की संभावना है। अतः कृषकों को चाहिए कि वह इसका रिप्लेस करें। वैज्ञानिकों ने गन्ने में आने वाली विभिन्न बीमारियों, उसकी रोकथाम तथा उसकी दवाइयों के बारे में भी जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement