भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को दी गई श्रद्धांजलि

भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को दी गई श्रद्धांजलि

पंतनगर, 1 जून 2025 — भारतीय जनता पार्टी पंतनगर मंडल द्वारा टा कॉलोनी शक्ति केंद्र क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा इंदिरा कॉलोनी से प्रारंभ होकर टा कॉलोनी, छोटी मार्केट होते हुए शिवाजी पार्क में संपन्न हुई।

यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की पराक्रम और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह सफलता समस्त भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस यात्रा के माध्यम से हम अपने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके सम्मान में एकजुट होते हैं।
दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीय सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस गौरवपूर्ण क्षण में हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए।
तिरंगा यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष दीप नारायण यादव, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मी डिमरी, महामंत्री टीकम कोरंगा, आशीष ढाडा,अशोक गुप्ता, जे पी श्रीवास्तव, हरीश भट्ट, गिरीश जोशी, मन्ना देवी, मन्ना कश्यप, कैलाश शर्मा, राजेंद्र भट्ट, सचिन शर्मा, गंगा पपोला, संजय सिंह, सभासद गोपाल जोशी, राधे प्रसाद, हरि कुमार, नंदू पखवाल, गौरव, सागर, विश्वजीत, धीरु समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement