यहाँ कामधेनु गोविन्द गौधाम समिति पूछड़ी में गौ माता के लिए भंडारे का किया गया आयोजन

नैनीताल/आज को हरि: शरणम सेवा समिति, अन्नपूर्णा रसोई व नारायणी पुंज रामनगर के द्वारा कामधेनु गोविन्द गौधाम समिति पूछड़ी में गौ माता के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। समिति द्वारा 2 कुंतल तरबूज, 2 कुंतल खरबूज, 2 कुंतल खीरा, 2 कुंतल लौकी, 20 दर्जन केले का भोजन कराया गया जिससे गौ माता को भी भयंकर गर्मी से कुछ राहत प्राप्त हुई होगी।।

 

गर्मी के मौसम में समिति की हर हफ्ते ऐसे भंडारे के आयोजन की योजना है और समिति नगरवासियों से आग्रह करती है सभी इस तरह की सेवा के लिए आगे आएं

इस दौरान समिति के संजीव मित्तल, ईशान अग्रवाल, शलभ मित्तल, प्रखर मित्तल, श्रेयांक भारद्वाज, कुलदीप अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रेम जैन, नीरज देवल, प्रदीप मेहरोत्रा, तपस्या जोशी व अन्य मौजूद रहे।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement