पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा की मासिक बैठक रेलवे स्कूल प्रांगण में हुई

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा की मासिक बैठक रेलवे स्कूल प्रांगण में हुई

काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा की मासिक बैठक रेलवे स्कूल प्रांगण में हुई, जिसकी अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिशन के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता, सेक्रेट्री एस एस सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव पाल, सुरेश शर्मा, संजय राय ने आवश्यक जानकारी के साथ साथ संगठन संबंधी विचार व्यक्त किए। पेंशनर्स एसोसिशन की ओर से जुलाई माह में पड़ने वाले 8 पेंशनर्स सुरेश शर्मा, राजीव पाल, शिवप्रसाद, रामेश्वर आदि का जन्मदिन तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर तथा माला, सम्मान पटका पहनाकर एवं बधाई पत्र देकर धूमधाम से मनाया गया। बैठक में भारत पेंशनर्स समाज के केंद्रीय महासचिव एससी माहेश्वरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में अमर सिंह, मदन पाल सिंह, सीएस घोषाल, लालता प्रसाद, केके शर्मा, वीरेंद्र पाल, कृष्णपाल, हरिओम, सुरेश कुमार, रहीस, शब्बन्न खान, एम वाई सिद्दीकी समेत दर्जनों पेंशनर्स मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement