स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने अनेको स्थान पर आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होकर किया ध्वजारोहण विधायक अरोरा ने 79वे स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्रवासियो को दी शुभकामनायें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने अनेको स्थान पर आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होकर किया ध्वजारोहण
विधायक अरोरा ने 79वे स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्रवासियो को दी शुभकामनायें

रुद्रपुर। 79वे स्वतंत्रता दिवस पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अनेको स्थान पर प्रातः ध्वजारोहण कार्यक्रम शामिल हुऐ ओर तिंरगा फेराकर आजादी के इस महान पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों व देशवासियों को शुभकामनाएं दी, विधायक शिव अरोरा ने एलाइंस चौक, फ्रेंड्स एनक्लेव, भाजपा कार्यालय, प्रीत बिहार, ट्रांजिष्ट कैम्प मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए तिरंगा फहराकर यह आजादी 79 वी वर्षगांठ पर उन वीर सपूतों बलिदानियों आजादी के मतवालों महापुरुषों को याद कर नमन किया।

विधायक शिव अरोरा बोले यह स्वतंत्रता दिवस आजादी का दिन केवल हमारी आज़ादी का उत्सव नहीं बल्कि उन अनगिनत वीरों के साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का पवित्र अवसर है, जिन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर हमें स्वतंत्र भारत का गौरव दिया। आइए, उनके आदर्शों को मार्गदर्शक बनाकर एक सुरक्षित, सशक्त और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए मिलकर आगे बढ़ें।
विधायक बोले हमारा कर्तव्य है की लाखों शहादतो, बलिदानों के बाद यह आजादी का गौरव हमें प्राप्त हुआ इसको बनाए रखते हुए एक मजबूत भारत के निर्माण में अपनी आहुति दें, तो वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनकर विश्व पटल उभरा है अब वह दिन दूर नहीं जब बहुत जल्दी भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, आज भारत का स्वर्गीण विकास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम वह पुरुषार्थ से हो पा रहा है देश की जनता नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व के हाथ में सुरक्षित व विकास के वातवरण को महसूस कर रही है।
इस आजादी के पर्व के महत्व को हम अपने युवा पीढ़ी को अवश्य बताएं जिससे आजादी के पर्व की गंभीरता को समझ सके।

इस दौरान राजकुमार मुंजाल, राजकुमार चौधरी, राजेश डाबर, हरनाम चौधरी, सुखदेव भल्ला, कमलेश सिंह, विपिन कुमार, रामविश्वास, मनीष गगनेजा व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement