बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा यूनिट उत्तराखंड के बैनर तले शांतिपूर्वक धम्म यात्रा हुई

काशीपुर। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा यूनिट उत्तराखंड के बैनर तले शांतिपूर्वक धम्म यात्रा अशोका धम्म हाॅल आरके राइस मिल जंगा रोड से प्रारंभ होकर नागनाथ मंदिर, उदयराज इंटर काॅलेज, मंडी चौक, मेन बाजार से होते हुए एमपी चौक, चीमा चौराहा व स्टेडियम से मानपुर रोड होते हुए अशोका धम्म हाॅल पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस यात्रा में लगभग 10 राज्यों के नवयुवक/युवती (उपासक) करीब 160 की संख्या में सम्मलित हुए। यात्रा में चन्द्रहास गौतम, ऋषिपाल रवि, ओमप्रकाश सिंह, राजेश गौतम एडवोकेट, रज्जन सिंह बौद्ध, बादल सिंह बौद्ध, प्रो. आरसी धीमान, महेश्वर सांडा, बाबूलाल बौद्ध, कांतिलाल सोलंकी, अशोक बौद्ध, शुभम बौद्ध, प्रकाश चौहान, शेषराव बौद्ध, आरएस रवि, विमला रानी, भगावाई भण्डारी, सरोज, मनीषा, दीक्षा, अनन्या आदि सम्मिलित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement