आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर

आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर

 

2015 बैच की उत्तराखंड कैडर की रचिता जुयाल ने दिया था इस्तीफा

 

 

दिल्ली/देहरादून केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर की 2015 आईपीएस अधिकारी श्रीमती रचिता का भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने श्रीमती रचिता के त्यागपत्र को 16 सितंबर 2025 से स्वीकार किया है।

 

 

 

इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय (पुलिस-I प्रभाग) के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि रचिता अब भारतीय पुलिस सेवा से सेवा मुक्त हो गई हैं।

 

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव ने भी 25 अगस्त 2025 को रचिता के इस्तीफे से संबंधित प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement