उत्तराखंड जाट महासभा ने बुजुर्गों और मेधावी छात्रों का किया सम्मान

उत्तराखंड जाट महासभा ने बुजुर्गों और मेधावी छात्रों का किया सम्मान

नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई

रुद्रपुर उत्तराखंड जाट महासभा के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मोत्सव तथा अजय महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि अवसर पर जाट समाज से जुड़े बुजुर्गों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर विकास चौधरी उपस्थित रहे

आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड जाट महासभा, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर की नई कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्यों चौधरी योगेंद्र सिंह सहरावत (अध्यक्ष), चौधरी पुष्पेंद्र सिंह (महासचिव), चौधरी सचिन देशवाल (कोषाध्यक्ष) को रूप शपथ दिलाई गई इस दौरान सेवानिवृत चौधरी शिवनाथ सिंह राठी चौधरी चंद्रपाल सिंह व चौधरी अजय प्रताप सिंह और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जाट समाज के सभी जाट परिवार उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement