कुंडा थाना पुलिस ने 3 बदमाशों को गैंगस्टर में किया निरुद्ध

*कुंडा थाना पुलिस ने 3 बदमाशों को गैंगस्टर में किया निरुद्ध*

 

 

काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। थाना पुलिस के मुताबिक बीती 10 मई को ग्राम भरतपुर निवासी अनूप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने गांव के ही जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह एवं गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सतनाम सिंह के विरु( मारपीट, गालीगलौच, धमकी देने एवं जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने के संबंध में धारा 147, 504, 506, 354, 307 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। त्वरित कार्यवाही करती पुलिस ने सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया था जबकि चार दिन बाद 14 मई को जगरूप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। कुण्डा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि उक्त तीनों की आपराधिक गतिविधियों एवं क्षेत्र में भय के माहौल को देखते हुए उनके विरुद्ध धारा-2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement