संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई वृद्धा को तलाशने के लिए पुलिस ने व्यापक छानबीन की शुरू

*संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई वृद्धा को तलाशने के लिए पुलिस ने व्यापक छानबीन की शुरू*

 

 

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई वृद्धा को तलाशने के लिए पुलिस ने व्यापक छानबीन शुरू कर दी है। याद रहे कि शुक्रवार को वृ़द्धा के परिजनों ने पुलिस से वृद्धा को खोजने की गुहार लगाई थी। मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी फईम की 62 वर्षीय मां जुमरत बीती 27 अप्रैल को अचानक घर से कहीं चली गई और वापस नहीं आयी। संभावित जगहों व रिश्तेदारों में तलाशने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस में तहरीर देने पर भी कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ। इस पर बीते रोज फईम ने कांग्रेसी नेता इल्यास माहीगीर के साथ बांसफोड़ान पुलिस चैकी पहुंचकर अपनी मां को खोजने की गुहार लगाई। पुलिस धारा 365 आईपीसी के तहत गुमशुदगी दर्ज कर जुमरत की तलाश में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement