कुंडा थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को दबोच कर उसके कब्जे से लाखों रुपए की स्मेक बरामद की

*कुंडा थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को दबोच कर उसके कब्जे से लाखों रुपए की स्मेक बरामद की*

 

 

काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए अभियान के क्रम में कुंडा थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को दबोचकर उसके कब्जे से लाखों रुपये की स्मैक बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित टीम मंडी चौकी इंचार्ज मनोहर चंद्र के साथ क्षेत्र में गश्त पर थी कि लावण्या हाॅस्पिटल की ओर जाने वाली सड़क से होते हुए बगैर हेलमेट बाइक पर जा रहे एक युवक को टीम ने रोक लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान ग्राम सरायसाधे थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर (यूपी) निवासी सतीश लोधी पुत्र रामखिलावन के रूप में कराई। तलाशी में उसके कब्जे से 50.22 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 5 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए प्रयुक्त बगैर नंबर की स्प्लेंडर बाइक सीज कर दी। पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी के साथ उपनिरीक्षक मनोहर चंद्र, कां. नीरज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट वह त्रिलोक सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement