पुलिस ने कच्ची शराब समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

*पुलिस ने कच्ची शराब समेत दो लोगों को किया गिरफ्ता*

 

 

काशीपुर। भारी मात्रा में कच्ची शराब समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आईटीआई थाना पुलिस ने मूलतः ग्राम खेमपुर, नानकमत्ता व हाल में शंकरपुरी निवासी पप्पू सिंह पुत्र गुरचरन सिंह को यहां शंकरपुरी रोड तिराहे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वहीं, ग्राम रम्पुरा अंतर्गत शांतिनगर निवासी कार्तिकेय दीक्षित पुत्र केशव कुमार को पंद्रह पाउच में भरी 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत दोनों का चालान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement