-->

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर बुधवार को कांग्रेसजनों ने सिटी क्लब पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरे शेयर करे -

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर बुधवार को कांग्रेसजनों ने सिटी क्लब पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रुद्रपुर । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर बुधवार को कांग्रेसजनों ने सिटी क्लब पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं विचारों पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और विकास की मजबूत दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। आज भी उनके विचार और सिद्धांत देशवासियों को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्र भारत को मजबूत आधार देने का कार्य किया। उन्होंने शिक्षा, उद्योग, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जो नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा नेहरू जी के विचारों और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने का कार्य करती रहेगी। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों, युवाओं और देश के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। उन्होंने देश को आधुनिक सोच और प्रगतिशील विचारधारा दी। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा पीढ़ी नेहरू जी के आदर्शों को आत्मसात कर देशहित में कार्य करे। कार्यक्रम में पार्षद जितेश शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, जमुना प्रसाद कोली, किशन टम्टा, सतीश कुमार, विजय गुप्ता, राहुल, बबलू सागर, देवेन्द्र कुमार, प्रीति साना, ज्योति टम्टा, मोहन कुमार, जयदेव मिस्त्री, सपन, सुनील चुघ, बाबू विश्वकर्मा, दिनेश कोली, राम सेवक कोली, अनुज दीक्षित, ललित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -