-->

रुद्रपुर में ट्यूशन जा रहे बच्चों को परेशान करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर में ट्यूशन जा रहे बच्चों को परेशान करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक राह चलते ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चों को परेशान कर रहा था और सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार कर रहा था।

जानकारी के अनुसार  को चौकी आवास विकास पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं वाहन चेकिंग के दौरान चौकी आवास विकास के पास कुछ स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक लगातार बच्चों और राहगीरों के साथ अभद्रता कर रहा था।

पुलिस ने युवक को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक आक्रामक हो गया तथा हाथापाई और शांति भंग करने पर उतारू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू विश्वास पुत्र विनय विश्वास निवासी रविन्द्रनगर वार्ड नंबर-37, थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र आर्या एवं कांस्टेबल चन्दन सिंह शामिल रहे।


खबरे शेयर करे -