नानकमत्ता पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, गुरुद्वारा साहिब में नवाया शीश, अरदास में हुए शामिल

नानकमत्ता। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंच कर शीश नवाया तथा श्री धामी अरदास में शामिल हुए। श्री धामी ने राज्य व देश की सुख समृद्धि, शांति की कामना की। गुरुद्वारा नानकमत्ता प्रबन्धक कमेटी द्वारा उन्हें गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब का स्मृति चिन्ह, तलवार व सरोपा भेंट किया गया। इसके पश्चात धार्मिक डेरा कार सेवा पहुँचकर डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह से भेंट की तथा लंगर-पानी चखा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement