संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की हुई मौत

*संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की हुई मौत*

 

 

काशीपुर। करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यूपी के जनपद मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील अंतर्गत ग्राम गंगाधरपुर निवासी 45 वर्षीय रामस्वरूप सिंह पुत्र स्व. रामनाथ सिंह बीते 15 वर्ष से रामनगर रोड स्थित सोना फार्म में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार देर सायं संदिग्ध परिस्थितियों में रामस्वरूप की मौत हो गई। मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि फार्म में काम करने वाला एक व्यक्ति उसके पिता को बाइक पर बैठाकर अपने साथ लेकर गया। देर शाम तक पिता के घर नहीं पहुंचने पर तलाशते हुए बाग में पहुंचे तो देखा कि उसके पिता रामस्वरूप चारपाई पर लेटे थे और उनके साथी पास में बैठे शराब पी रहे थे। आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम भेज दिया। परिजनों ने बताया कि साथ में बैठे एक युवक की बहन की शादी में बीते माह उसके पिता से झगड़ा हुआ था जिसमें उसने शादी बाद देख लेने की धमकी दी थी। मृतक के परिवार में पत्नी गजेन्द्री, बेटा 18 वर्षीय रोहित व 15 वर्षीय मोहित हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement