



पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविंद पांडे के प्रतिनिधि के साथ मारपीट
दिनेशपुर। विद्युत कर्मचारी नारायण और भाजपा के विधायक प्रतिनिधि सुकोमल मंडल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
बता दे कि अघोषित बिजली कटौती के चलते विधायक प्रतिनिधि सुकुमार मंडल देर रात के लगभग 2:00 बजे बिजली घर पहुंचे। और जेई अफसान आली को 10 से 15 फोन किए। लेकिन उनके फोन न उठाने के चलते। वह बिजली घर अपने बेटे के साथ पहुंच गए। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी नारायण और विधायक प्रतिनिधि सुकोमल मंडल के साथ कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनो में मारपीट शुरू हो गई । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत कर्मचारी नारायण ने मेरे पे सरिया से हमला किया। जिसके चलते उनको गंभीर छोटे आई है। सूचना पर नारायण ने आपने साथियों को फोन करके सूचना दी। और जेई अफसान आली को काफी कोल किए। और विद्युत कर्मचारियों ने भी फोन किए। लेकिन जनाब को क्या मतलब। ओन्होंने फोन नही उठाया। इस दौरान गदरपुर जेई महताब आली को फोन किए उन्होंने तुरंत जब दिया। और कर्मचारियों को फोन करके सूचना दी। सूचना पर बिधुत कर्मचारी महेंद्र सिंह आपने कर्मचारियों के साथ बिजली घर पहुंचे। और बीच बचाव किया। इसके बाद वह विधायक प्रतिनिधि मंडल सांकेतिक धरने पर बैठ गए। और विधायक अरविंद पांडे को बुलाने का जिद करने लगा। विद्युत कर्मचारी महेंद्र सिंह के समझने के बाद कुछ देर तक मामला शांत हुए। वही सूचना मिलते ही उनके भाई और रिश्तेदारों के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र से लोगो का जमावड़ा लगने लगा। फिलहाल अभी तक दोनो पक्षों से करवाही नही की गई। मारपीट का सूचना उच्चचिकारो को से दिया गया है।
बॉक्स
दिनेशपुर। जेई महताब आली ने वसुंधरा दीप को फोन पर बताया कि मारपीट का मामला मेरे संज्ञान में है। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी को दे दी गई है। और पुलिस को प्राथना पत्र शोप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

