-->

मुख्यमंत्री धामी के जन-संवाद शिविर में 7,472 लोगों की भागीदारी, 4,632 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

खबरे शेयर करे -

 

चमोली | सीएम धामी का जन-संवाद, हजारों लोगों को मिला योजनाओं का लाभचमोली के गोपेश्वर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ जनसंवाद शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। शिविर में हजारों लोगों ने भाग लिया, जबकि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत हजारों लाभार्थियों को सहायता और वित्तीय लाभ वितरित किए गए।

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में कुल 7,472 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान प्राप्त 1,737 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं 203 शिकायतों में से 172 का तत्काल समाधान कर शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान 4,632 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकासखंड नन्दानगर की सरिता देवी की झंगोरा प्रोसेसिंग मशीन की मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए कृषि विभाग के स्टॉल से मौके पर ही मशीन उपलब्ध कराई। इसके अलावा लिलियम की खेती, पोल्ट्री फार्म, ठेकेदारी पंजीकरण और एप्पल मिशन से जुड़े कई मामलों में भी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि, सहकारिता, पशुपालन और उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री, स्वीकृति पत्र और वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान उत्पादक संगठनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर ‘हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


खबरे शेयर करे -