पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लिया श्रीमद भागवत कथा में आशीर्वाद

रुद्रपुर। शहर स्थित संपतपुर में आयोजित श्री मद भागवत कथा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरु श्री गायत्री नाथ जी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया एवं शॉल ओढ़ाकर गुरु गायत्री नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कथा वाचक पंडित मनोज जी महाराज जी को भी अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा श्री गुरु महाराज जी की कृपा एवं सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत हजारों कथा श्रवण कर हजारों लोग उन के भागी बने। उन्होंने कहा कि महाराज जी की कृपा पाने हेतु अन्य राज्यों से भी भक्तगण पहुंचे। इस दौरान जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, मनीष छाबड़ा, पुरुषोत्तम छाबड़ा, बंटी कोली, विशाल मेहरा आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement