



UPSSSC Recruitment 2026: फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर आवेदन 27 जुलाई से शुरू, 208 पदों पर होगी भर्ती
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन UPSSSC ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होने वाली है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 17 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।कौन कर सकते हैं अप्लाईफोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान, भौतिक शास्त्र या रसायन शास्त्र विषय से स्नातक की डिग्री पूरी की हो।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।एग्जाम पैटर्नउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, फॉरेंसिक साइंस, कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की धारणाओं आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे लिए लिए आयोजित कराई जाएगी।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाईफोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।इसके बाद UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

