वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में 

खबरे शेयर करे -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में  पुलिस अधीक्षक नगर/ पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व  क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में आपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध व्यक्ति वाहन वस्तु, रोकथाम जुर्म जरायम व के तहत उ0नि0 कीर्ति भट्ट मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विमल गुप्ता पुत्र स्व0 नन्द किशोर गुप्ता निवासी मकान नं0 C 37 गली नं0 03 मेन शर्मा मार्केट बदरपुर बॉर्डर थानापुल प्रहलादपुर दक्षिण पूर्व दिल्ली उम्र – 28 वर्ष हाल निवासी दुर्गा विहार कॉलोनी तीन पानी डैम कोतवाली ट्रान्जिट कैंप जिला ऊधमसिंहनगर को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार ।
घटना का साराश – दिनांक -11/08/26-12/08/26 की रात्रि समय 02:24 A.M. बजे को उ0नि0 कीर्ति भट्ट मय पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग / शांति व्यवस्था, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति , वाहन वस्तु व तलाश वारण्टी आदि मे अंदर इलाका थाना में मामूर थे गश्त करते हुए पुलिस बल परशुराम चौक होते हुए नई बस्ती मोड़ से लगभग 800 मीटरआगे बढ़े तो सरकारी वाहन की रोशनी में सिडकुल रोड में प्रबल टाउन निर्माणाधीन कॉलोनी दाहिनीं तरफ कच्चे में एक व्यक्ति सामने से आता हुआ दिखाई दिया , जो सरकारी वाहन तथा पुलिस वालों को देखकर सकपकाकर एकदम तेजी से मुड़कर तेज कदमों से विपरीत दिशा में जाने लगा , जिसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस टीम द्वारा तेजी से वाहन से इसके पास जाकर तथा वाहन से उतरकर तेजी फुर्ती से पकड़कर पकड़े गये व्यक्ति द्वारा अपना नाम विमल गुप्ता पुत्र स्व0 नन्द किशोर गुप्ता निवासी मकान नं0 C 37 गली नं0 03 मेन शर्मा मार्केट बदरपुर बॉर्डर थानापुल प्रहलादपुर दक्षिण पूर्व दिल्ली उम्र – 28 वर्ष हाल निवासी दुर्गा विहार कॉलोनी तीन पानी डैम कोतवाली ट्रान्जिट कैंप जिला ऊधमसिंहनगर बताया जिसके पहने काले रंग के लोअर के अंदर कमर की बायें ओर से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर तथा लोअर की दाहिनी जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । पूछताछ करते हुए लाईसेन्स तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा अभियुक्त को अन्तर्गत धारा 3/25 (1B)(a) शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मु0अ0सं0-259/2026 धारा 3/25 (1B)(a) शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।
प्रभारी निरीक्षक
कोतवाली ट्रांजिट कैम्प
जनपद उधमसिंहनगर


खबरे शेयर करे -