



आवारा पशुओं की चपेट में आकर आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

दिनेशपुर। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। शनिवार देर शाम नगर के सुभाष चौक पर दो आवारा पशु आपस में लड़ पड़े। इस दौरान उनकी चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक राहगीर घायल हो गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से चौक पर अफरा-तफरी मच गई।
बता दे कि सुभाष चौक पर दो आवारा पशु आपस में लड़ पड़े। दोनों आवारा पशु काफी देर तक सड़क पर लड़ते रहे, जिससे राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पशुओं की चपेट में आने से कई लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। वही लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से नगर व आसपास के क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। आए दिन पशुओं के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। जिससे लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। कई बार दोपहिया वाहन के साथ साथ कर चालक भी आवारा पशुओं से टकराकर घायल हो चुके हैं। कई लोगो ने जान भी गवाह चुके है। इस दौरान वायापारियो ने नगर प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने तथा सड़कों पर उनकी आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। वही सड़कों पर आवारा पशुओं का खुलेआम घूमना वास्तव में चिंता का विषय है। प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

