



- ### काशीपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद
**काशीपुर।** अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-03 काशीपुर के ग्राम कलियावाला और खाईखेड़ा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल **150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद** की।
ग्राम कलियावाला में राम सिंह पुत्र सुरता सिंह के घर पर तलाशी के दौरान **30 लीटर अवैध कच्ची शराब** बरामद हुई। मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इसके बाद टीम ने ग्राम खाईखेड़ा में दबिश दी, जहां खेतों से करीब **120 लीटर अवैध कच्ची शराब** बरामद की गई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूं मंडल के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर **महेन्द्र सिंह बिष्ट** के निर्देशन में की गई। टीम में आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी समेत आबकारी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि **अवैध शराब के निर्माण और संचरण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।**

