ईरान ने ट्रंप का उड़ाया मजाक

ईरान ने ट्रंप का उड़ाया मजाक

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरान के जिम्बाब्वे स्थित दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसने के लिए एक तेलुगु फिल्म की क्लिप साझा की। इस वीडियो के जरिए ट्रंप के ईरान को खत्म करने संबंधी बयानों पर व्यंग्य किया गया। दूतावास ने संदेश में कहा कि ईरान बेबस नहीं है।

दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप प्रशासन पर भी कटाक्ष किया। पोस्ट में दावा किया गया कि ट्रंप हॉलीवुड की बजाय बॉलीवुड फिल्में देख रहे हैं। यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार चर्चा में है।

ईरान की ओर से अमेरिकी नेताओं और नीतियों पर मीम्स तथा वीडियो के जरिए प्रतिक्रिया देने का यह नया उदाहरण है। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement