लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में था वांछित
रुद्रपुर/दिनेशपुर।
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त कुन्जु बैरागी (59) को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुन्जु बैरागी पुत्र स्व. पुलिन बैरागी निवासी वार्ड नंबर 04, मंटू वाली गली, दिनेशपुर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने 13 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक जीवन चन्द्र जोशी और हेड कांस्टेबल कृपाल सिंह शा
मिल रहे।





