पुलिस की गौरा शक्ति एप से मिला पीड़िता को तत्काल रिस्पांस*

 

*पुलिस की गौरा शक्ति एप से मिला पीड़िता को तत्काल रिस्पांस*

 

*जनप्रतिनिधि का पीड़िता पर समझौते का दबाव भी नहीं आया काम, आरोपी के साथ उस पर भी हुआ मुकदमा दर्ज*

 

कल दिनांक 15.10.26 को थाना दिनेशपुर पर शिकायतकर्ता खुशी (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को सूचना दी थी कि ग्राम कुल्हा निवासी फौजी राजेश भारदवाज पुत्र श्री रमेश सिंह भारदवाज निवासी हरिपुरा डाम कुल्हा थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ उसका शारीरिक शोषण किया है तथा अब किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली है । ग्राम कूल्हा का जनप्रतिनिधि जसवीर सिंह भी उक्त पीड़िता पर समौझौते का दबाव बना रहा है और समझौते के कागज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने की कोशिक कर रहा है। पीड़िता द्वारा उक्त सूचना *गौरा शक्ति एप* के माध्यम से पुलिस को दी गयी । संगीन अपराध की सूचना प्राप्त होने पर थाने से महिला पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ ग्राम कूल्हा पीड़िता की लोकेशन पर पहुची तथा पीड़िता को आरोपी राजेश भारदवाज के चंगुल से छुड़ाया तो उक्त जनप्रतिनिधि जसवीर सिंह द्वारा मौके पर विवाद करना शुरु कर दिया । पुलिस पीड़िता और आरोपी को लेकर थाने पहुची। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय के आदेश/निर्देशानुसार तत्काल पीड़िता की तहरीर पर थाना हाजा पर FIR No- 163/2026 धारा 69, 351(3), 352 BNS बनाम राजेश भारदवाज आदि उपरोक्त व समझौते का दबाव बना रहे जसवीर सिंह पर पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी राजेश भारदवाज व जसवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। शारिरीक शोषण के आरोपी राजेश भारद्वाज गिरफ्तार कर मा0न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है तथा आरोपी की यूनिट को भी सूचित किया जा रहा है ।

 

गिरफ्तारी टीमः-

1. महिला उ0नि0 नेहा राणा,

2. उ0नि0 लोकेश कुमार

3. हे0कानि0 184 कृपाल बोरा,

4. कानि0 730 विकास चन्द्र

 

गिरफ्तार अभियुक्तः-

राजेश भारदवाज पुत्र श्री रमेश सिंह भारदवाज निवासी हरिपुरा ड्राम कुल्हा थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement