*एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस की त्वरित कार्यवाही, महिला का शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग एवं धर्म परिवर्तन के आरोप में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
➡️ *फरार होने की फिराक में था आरोपी, थाना दिनेशपुर पुलिस ने धर दबोचा*
➡️ *महिला की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर गठित की गईं चार पुलिस टीमें*,
🛑 थाना दिनेशपुर क्षेत्र में एक महिला द्वारा शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग एवं जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के संबंध में दी गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में दिनेशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
*घटना का विवरण*
➡️ दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने थाना दिनेशपुर में शिकायत दर्ज कराई कि शादाब नामक व्यक्ति ने उससे फोन पर दोस्ती की तथा कथित रूप से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। आरोप है कि उक्त वीडियो के माध्यम से अभियुक्त पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता के अनुसार, एक दिन अभियुक्त के बुलाने पर नहीं जाने के बाद उसने उसकी आपत्तिजनक वीडियो परिजनों को दिखा दी तथा वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अभियुक्त ने उसे डराकर अपने नियंत्रण में रखा तथा जुलाई माह में अजमेर शरीफ दरगाह ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम रजिया रख दिया। इसके अतिरिक्त, पीड़िता ने धोखे से प्रतिबंधित मांस खिलाने तथा धर्म परिवर्तन के बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर शारीरिक शोषण किए जाने के आरोप भी लगाए हैं।
*एसएसपी के निर्देशन में चार पुलिस टीमों का गठन*
➡️ मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी श्अजय गणपति द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में थाना दिनेशपुर पुलिस की चार टीमों का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के निर्देश दिए गए।
➡️ पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना दिनेशपुर में FIR संख्या 179/26, धारा 64, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना महिला पुलिस अधिकारी द्वारा प्रारंभ की गई।
*फरार होने की फिराक में था अभियुक्त*
➡️ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर अभियुक्त दिल्ली के रास्ते केरल भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रुद्रपुर–गदरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर अभियुक्त शादाब को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त की संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने की बात सामने आई है। मामले में अभियुक्त की पूर्व गतिविधियों की जांच की जा रही है। साथ ही, घटना में अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता के संबंध में उसके संपर्कों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
➡️ शादाब पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम भौली सरदार नगर, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, उम्र 29 वर्ष ।
*पुलिस टीम*
1. श्री पंकज कुमार, थानाध्यक्ष दिनेशपुर
2. उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, प्रभारी चौकी जयनगर
3. उपनिरीक्षक लोकेश कुमार
4. महिला उपनिरीक्षक नेहा राणा
5. हेड कांस्टेबल 184 कृपाल बोरा
6. कांस्टेबल महेन्द्र
7. कांस्टेबल चन्द्रपाल




