रुद्रपुर में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उड़ाए सवा लाख रुपये, CCTV का DVR और पावर सप्लाई भी ले गए

रुद्रपुर में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उड़ाए सवा लाख रुपये, CCTV का DVR और पावर सप्लाई भी ले गए

 

रुद्रपुर। शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत CCTV कैमरे का DVR और पावर सप्लाई चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक चोर दुकान का कुंडा और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखी करीब सवा लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर-7 आजाद नगर निवासी संदीप गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे परिवार के सभी सदस्य सो गए। इसी दौरान रात 12:30 से सुबह 4:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का कुंडा और ताला तोड़ दिया।

 

बिक्री की करीब सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके साथ ही दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR और पावर सप्लाई भी अपने साथ ले गए,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement