ग्रामीण जनसंवाद में गांवों में पहुंचे विधायक तिलक राज बेहड़, 90.59 लाख के विकास कार्यों की दी सौगा

ग्रामीण जनसंवाद में गांवों में पहुंचे विधायक तिलक राज बेहड़, 90.59 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात

 

लालपुर के एसडीओ को विधायक की खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दूंगा

 

किच्छा, 23 नवम्बर। ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक तिलक राज बेहड़ ने सोमवार को ग्राम मिलक, पक्की खमरिया, सैंजनी, लंका, मलसी, एवं रामनगर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान विधायक बेहड़ ने लगभग 90 लाख 59 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। ग्राम मलसी में मंदिर से मंगल दल तक 75.40 लाख की लागता से लगभग 700 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा ग्राम मलसी में प्रेम प्रकाश के घर से हरिप्रकाश के घर तक 3 लाख 7 हजार रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क ग्राम रामनगर में मदन मोहन शर्मा के घर के पास 1.17 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया एवं सीसी रैम्प ग्राम सैंजनी में डामर रोड से 130 मीटर लंबी सीसी सड़क, जिसकी लागत 10.95 लाख रुपये, के लोकार्पण किये

जनसंवाद के दौरान किसानों को खाद न मिलने, स्मार्ट मीटरों से अधिक बिजली बिल आने, बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली और प्रमाण पत्र न बनने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। विधायक ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए विधायक बेहड़ ने लालपुर के एसडीओ पर राजनीतिक भेदभाव और जानबूझकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रविवार को विशेष रूप से गांव में पहुंचकर गरीब परिवारों के चालान काटे गए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य गुरुदास कालरा के साथ एसडीओ के कथित व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। एसडीओ को खुले मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें और जनता को परेशान करना बंद करें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि बिजली विभाग का कोई अधिकारी गांव में आकर मनमानी करता है या लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करता है तो तत्काल उन्हें इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि जनता के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे और जरूरत पड़ने पर स्वयं मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगे।बेहड़ ने कहा कि किसी भी विभाग की मनमानी और अधिकारियों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

बेहड़ ने कहा खाद के लिए भटक रहा किसान, बुवाई रुकी; सरकार के 65 पार के नारे पर उठाए सवाल | किसानों की समस्याओं को लेकर बेहड़ ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस समय गेहूं की बुवाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन किसान खाद के लिए परेशान हैं। खेतों में जुताई हो चुकी है, किसान गेहूं की बुवाई के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण बुवाई का काम प्रभावित हो रहा है। यूरिया का एक कट्टा तक किसानों को आसानी से नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी हो रही है और किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार ऑनलाइन खाद वितरण की व्यवस्था की बात कर रही है, जबकि पहले किसान आसानी से खाद प्राप्त कर लेते थे। उन्होंने खाद की कथित कालाबाजारी और औद्योगिक इकाइयों तक खाद पहुंचने के आरोप लगाते हुए कहा कि किसान परेशान हैं और सरकार इस गंभीर समस्या का समाधान करने के बजाय राजनीतिक नारेबाजी में लगी हुई है।

बेहड़ ने कहा कि एक तरफ हरिद्वार में भाजपा सरकार 65 पार का नारा लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसानों को खाद नहीं मिल रही, बच्चों के प्रमाण पत्र नहीं बन रहे, पटवारियों की हड़ताल के चलते दाखिले प्रभावित हो रहे हैं और लोगों की खतौनियों में नाम दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। सरकार को पहले जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

कार्यक्रम में किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह,सरवर यार खा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा,जिला पंचायत सदस्य पति सर्वेश सिंह,मेजर सिंह,दलजीत खुराना,मदन मोहन शर्मा,राजेन्द्र प्रधान,हरविन्द्र सिंह,राजेन्द्र दास ,गज्जन सिंह,प्यारा सिंह,निशाँन सिंह,त्रिलोक कघ,इन्द्रजीत सिंह सौरभ शर्मा ,कुलदीप सिंह,हरभगवान,बलविन्द्र सिंह,युसफ,सरताज,सुखदेव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement