पुलिस चौकी दरऊ क्षेत्र से गुमशुदा हुए 11 वर्षीय बालक को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया

किच्छा। पुलिस चौकी दरऊ क्षेत्र से गुमशुदा हुए 11 वर्षीय बालक को दरऊ चौकी पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सकुशल उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है।
थाना कोतवाली के अंतर्गत दरऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम दरऊ निवासीअकरम बेग का 11 वर्षीय पुत्र दानिश 13 जनवरी की सुबह 8 बजे अपने घर से दूध की थैली लेने के लिए घर से बाहर निकला था। काफी देर के बाद भी वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की परंतु उसका सुराग नहीं लग सका। हार कर देर सॉय गुमशुदा हुए बालक दानिश के पिता अकरम बेग ने ग्रामीणों के साथ दरऊ चौकी पहुंच कर अपने गुमशुदा पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।दरऊ चौकी पुलिस ने आनन-फानन में ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी क्षेत्र में सभी सीसीटीवी कैमरों की मदद से गुमशुदा हुए बालक की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए चौकी पुलिस ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी। दरऊ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बसंत प्रसाद ने कॉन्स्टेबल मोहम्मद मोहसिन, कुलदीप सिंह, उमेश सिंह, आनंद गवारसीकोटी की टीम गठित कर पुलिस टीम ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए 12 घंटे के भीतर गुमशुदा हुए बालक को उत्तर प्रदेश के बरेली से बरामद कर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर गुमशुदा हुए बालक के परिजनों समेत क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना करते हुए अभिनंदन किया। दरऊ चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद ने बताया कि यह बालक किसी प्रकार गांव से किचछा नगर के अंबेडकर चौक पर पहुंचा गया तथा वहां से बरेली जाने वाले वाहन में बैठकर बरेली पहुंच गया तथा किसी भी प्रकार का कोई अपहरण या मानव तस्करी का मामला नहीं है।
फोटो केसीएचपी पी0 01 किच्छा गुमशुदा हुए बालक को परिजनों को सौंपती दरऊ चौकी पुलिस।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement