किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सुनी शहरवासियों की समस्याएं, निराकरण का दिया आश्वासन

किच्छा। शहर के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा स्थित कार्यालय पर लगाये गए ‘जनता संवाद कार्यक्रम’ में विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम लेने के उपरांत उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया।
जनसंवाद कार्यक्रम में प्रमुख रुप से वार्ड 1 चुकटी देवरिया में 200 मीटर सड़क निर्माण के लिए भावना, गौतम, मीना, ममता, राज कुमारी, सुमित्रा आदि ने अनुरोध किया, जवाहर नगर निवासी गंगा सिंह पपोला ने 500 मीटर मार्ग हेतु अनुरोध किया, तारा कुमारी निवासी गोविंद विहार किशनपुर निवासी ने चीनी मिल किच्छा में संविदा के पद पर कार्य हेतु अनुरोध किया, लीला गिरी निवासी वार्ड 1 ने आर्थिक सहायता हेतु अनुरोध किया, चौमुखी ने बिजली के बिल की समस्या से अवगत कराया, ममता निवासी लालपुर ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने हेतु अनुरोध किया, प्रेम देवी गोकुलनगर निवासी ने पुत्री के विवाह हेतु आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध किया, अरुण सिंह निवासी खुरपिया ने बीपीएल राशन कार्ड हेतु अनुरोध किया।
विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा सभी फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार सुना गया तथा शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने की हिदायत दी।
जन संवाद कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, गुड्डू तिवारी, विनोद कोरंगा, विजय अरोरा, नितिन फुटेला, सुनीता कश्यप, ओम प्रकाश दुआ, सुरजीत सिंह, डॉ सावन, रंजीत सिंह, छात्र नेता रूप रानी, लियाकत प्रधान, जक्कू, नासिर प्रधान, ताहिर मालिक, भावना, मीना, ममता, निशा त्रिपाठी, राजकुमारी, सुमित्रा, चंपा, हरीश, दुर्गा, दुर्गेश देवी, प्रेम देवी, मुन्ना सिंह, गोपी राम, सौरभ, जुनेद, बाबू, अफजल, आदि सेकड़ो लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement