AHTU ने चलाया चैकिंग अभियान, बाल श्रम पर रोक लगाने की अपील की

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य द्वारा श्रम विभाग के निरीक्षक अनिल पुरोहित, चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर शायरा बानो, अन्य सदस्य नंदिनी बर्मा, अंशुल कपूर के साथ संयुक्त रुप से रुद्रपुर, सिडकुल क्षेत्र में बाल श्रम के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, दुकानों व फैक्ट्रियों के मालिकों को बाल श्रम के संबंध में अवगत अवगत कराया गया तथा निर्देशित किया गया कि यदि भविष्य मैं कोई बच्चा जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम हो काम करते पाया गया तो मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement