अमर शहीद हिमांशु नेगी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण

काशीपुर। अमर शहीद हिमांशु नेगी की प्रथम पुण्यतिथि पर आज उनकी पुण्य स्मृति में उनकी प्रतिमा का प्रतापपुर में अनावरण किया गया। पिछले वर्ष आई गोपीपुरा की पांडे कालौनी निवासी कुमाऊं रेजीमेंट यूनिट-7 के सिपाही हिमांशु नेगी के शहीद होने की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि आमजन को भी झकझोर कर रख दिया था । आज उनकी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके पिता हीरा सिंह नेगी व परिवार के अन्य जनों की मौजूदगी में हिमांशु की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट के साथ ही काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली, कांग्रेस नेत्री अलका पाल, ग्राम गोपीपुरा के प्रधान धर्मेंद्र कुमार, ग्राम चांदपुर के प्रधान प्रदीप राजपूत, प्रतापपुर जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार के साथ ही वे सभी लोग उपस्थित रहे जिनको हिमांशु से सेना में भर्ती होने की प्रेरणा मिली और वे भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement