भूमिहीनों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीएम आवास प्रोजेक्ट का किया गया भूमि पूजन

*भूमिहीनों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीएम आवास प्रोजेक्ट का किया गया भूमि पूजन*

 

 

 

काशीपुर। भूमिहीनों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्राम मानपुर में पीएम आवास प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया गया। पीपीमोड में डेवलपर्स आवासों का निर्माण कराकर पात्रों को उपलब्ध कराएंगे। काशीपुर के ग्राम कनकपुर में 2.83 हेक्टेयर भूमि पर 1256 आवास बनाने का कार्य गतिमान है। इस आवासों का निर्माण मैसर्स साजिद नदीम एंड कम्पनी की ओर से किया जा रहा है। मानपुर में 512 आवासों का निर्माण प्रस्तावित है। प्रत्येक आवास पर छह लाख रूपये का खर्च आएगा। सरकार की ओर से प्रत्येक आवास पर ढाई लाख रूपये की सब्सिडी दी जा रही है। पात्र व्यक्ति को बकाया साढ़े तीन लाख की राशि का लोन स्वीकृत कराया जाएगा। मानपुर का प्रोजेक्ट श्री हरि इंफ्राजोन कम्पनी को दिया गया है। प्रत्येक आवास का एरिया कुल 343 वर्ग फीट होगा। मानक के अनुसार प्रोजेक्ट में सड़क की चौड़ाई नौ मीटर तक होनी चाहिए। लेकिन मौके पर सड़क की चौड़ाई 7.03 मीटर है। विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में इस प्रोजेक्ट को 7.03 मीटर चौड़ाई पर ही मंजूरी दे दी गई। शुक्रवार को महापौर ऊषा चौधरी ने इस प्रोजेक्ट की भूमि का शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विवेक राय, डेवलपर्स संजय त्यागी, रजत त्यागी, अतुल पांडे आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement