चुनाव के मद्देनजर पुलिस हुई सख्त, चेकिंग के दौरान 8 लाख से अधिक की नगदी बरामद

रुद्रपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 चुनाव के परिपेक्ष में गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार वर्तमान में आदर्श आचार संहिता व लॉकडाउन का पालन कराने हेतु आदेशित किया गया था। जिसमें विशेषकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया था। आदेश के अनुपालन में एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में इंदिरा चौक रुद्रपुर पर रात्रि मंे चेकिंग के दौरान काशीपुर रोड से आती क्रेटा कार रंग सफेद रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 18 एफ 5311 को चेक किया गया। जिसमें सवार व्यक्ति सचिन गुंबर पुत्र स्वर्गीय अशोक गुंबर निवासी लालपुर थाना किच्छा के कब्जे से 2,22,800 रुपये भारतीय करेंसी व 4,89,500 की कनेडियन करेंसी व 25678 यूएस की करेंसी व 1,00700 ऑस्ट्रेलियन करंसी बरामद हुई। जिसके कोई भी दस्तावेज कार चालक द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। जिसमें सचिन गुंबर के कब्जे से कुल 8,38,678 रूपये बरामद हुए। जिसे आचार संहिता के उल्लंघन व बरामद धनराशि का चुनाव में दुरुपयोग कर सकता है, जिस बावत बरामद धनराशि को पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया व लॉकडाउन के उल्लंघन करने में पुलिस एक्ट के तहत सचिन गुंबर का चालान किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद कापडी, चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement