जनपद पुलिस की बड़ी कार्यवाही 341 ग्राम चरस के साथ एक मोटरसाइकिल समेत इतने लोग गिरफ्तार

रुद्रपुर। एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले की पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है । उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जा रही है।इसी क्रम में जनपद पुलिस के हाथ 341 ग्राम चरस के साथ युवक की सफलता लगी है।जनपद ऊधम सिंह नगर के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो/चोरी, लूटपाट नशा करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, बाजपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हो रही मो0सा0 चोरी / वाहन चोरी / नशे की बिक्री के अपराधों में अंकुश लगाने प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व मे दौराने सायंकालीन वाहन, संदिग्ध व्यक्तियो की चैंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बेरिया दौलत रोड गौशाला के पास से युवक तौफिक अहमद पुत्र ख अहमद निवासी चकरपुर चौकी बरहैनी को गिरफ्तार किया है जिसकी उम्र 22 वर्ष और दूसरा अभियुक्त अजय पुत्र सबू लाल निवासी नमूना चौकी बरनी थाना बाजपुर जिसकी उम्र 21 वर्ष है इन दोनो के पास से पुलिस ने 341 ग्राम चरस बरामद की ओर एक स्प्लैण्डर मोटर साइकिल भी बरामद की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement