दीपक बाली ने किया रिलायंस शोरूम का उद्घाटन

*दीपक बाली ने किया रिलायंस शोरूम का उद्घाटन*

 

काशीपुर। भाजपा नेता दीपक बाली ने आज यहां रामनगर रोड स्थित रिलायंस ग्रुप के ज्वैल्स शोरूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह एवं नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि व्यवसायिक क्षेत्र में अनेक प्रसिद्ध प्रतिष्ठान खुल जाने से निसन्देह काशीपुर क्षेत्र निरंतर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है ।आज इस शोरूम के खुल जाने से व्यापारिक क्षेत्र को तो ताकत मिलेगी ही साथ ही नगर व क्षेत्र के लोगों को भी आभूषण आदि खरीदने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर शक्ति अग्रवाल ,ब्रहम प्रकाश गोयल, उदित अग्रवाल मेंथा, जसपुर के ब्लाक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित थे। श्री बाली सहित सभी आगंतुक मेहमानों ने शोरूम के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को उज्जवल भविष्य की बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement