आम आदमी पार्टी जसपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह सोहल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

*आम आदमी पार्टी जसपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह सोहल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा*

 

 

 

जसपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया।

इसी उपलक्ष में आम आदमी पार्टी जसपुर के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह सोहल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक जसपुर से तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सूबा सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष मो.अकरम, विधानसभा अध्यक्ष साबिर हुसैन, पृथ्वीपाल सिंह, मान सिंह, डॉ. दिलशाद, आशीष कुमार, आज़म, शादाब, आरिफ़, अमानत आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement