देहरादून। यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तरप्रदेश से तार जुड़ते दिख रहे हैं। जिसका खुलासा जल्द ही एसटीएफ करने वाली है। प्रशनपत्र लीक मामले में नकल माफिया गैंग की अहम कड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकारी नौकरियों का सौदागर कहे जाने वाले मास्टरमाइंड के मुख्य करताधर्ता को लंबी पूछताछ और पुख्ता अहम साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नकल माफिया गैंग में महत्वपूर्ण तनुज शर्मा निवासी रायपुर चौक वर्तमान नियुक्ति टीचर, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड़ ने कई अहम राज खोले हैं। एसटीएफ उत्तराखंड ने सैकड़ो नकलची अभ्यर्थीयों को चिन्हित किया है जो एक ही क्षेत्र के निवासी हैं। जिसके बाद अब नकल गैंग की पूरी नकेल जल्द ही एसटीएफ उत्तराखण्ड के हाथ में होगी। वहीं उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों के लिए भी टीमें रवाना की जा रही हैं।
UKSSSC Exam Leak : अब तक 17 गिरफ्तार, एक ही क्षेत्र के सैकड़ों नकलची अभ्यर्थी चिन्हित





