आज हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान की सफलता हेतु अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजलपुर महरौला, रुद्रपुर की छात्राओं ने विशाल जनजागरण रैली निकाली। विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता और कार्यकारी प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई विद्यालय में समाप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने पूरे जोशोखरोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाए और आम जनता को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएँ उपस्थित रही और उन्होंने रैली में छात्राओं का मार्गदर्शन किया और आम जनता को हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। आम जनता के द्वारा रैली की प्रशंसा की गई और छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। रैली में मुख्य रूप से श्रीमती विनीता जगदीश चौधरी, डॉ. बसंती रानी, श्रीमति ममता रानी, श्रीमति संगीता नेगी, श्रीमति विमला प्रसाद, श्रीमति सन्तोष कुमारी, श्रीमती अहिल्या मिश्रा, श्रीमती शोभा जायसवाल, कु निधि वर्मा, कु. पूनम रानी, कु. माया, कु. अलका यादव आदि शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और छात्राओं को देश भक्ति के कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया। रैली का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिये प्रधानाचार्या पार्वती देवी, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुन्जन अमरोही, मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर श्री रमेश चन्द्र आर्य ने विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राजकीय बालिका इन्टर कालेज फाज़लपुर महरौला रुद्रपुर की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा





