विदेश गए भाजपा नेता के भाई के घर चोरों का हमला, 40 कारतूस समेत बंदूक व जेवरात गायब

चोरों की जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी खंगालने शुरु

रुद्रपुर। शहर में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिल रहा है। गदरपुर में पार्षद पति के घर हुई लाखों की चोरी के बाद अब रुद्रपुर में भाजपा नेता के घर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भुषण चुघ के छोटे भाई के घर पर हमला बोला है, जहां उन्होंने घर से एक बंदूक व लाखों के जेवर चुरा लिए है। सूचना मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगलना शुरु कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती इन्कलेव भूरारानी के रहने वाले मनीष चुघ अपने बडे़ भाई भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के साथ मिलकर प्रापर्टी का काम करते हैं। मनीष 11 अगस्त को अपने परिवार के साथ विदेश गए थे। जिनकी गैर मौजूदगी में चोरों ने खिडकी तोड़कर अलमारी में रखी दोनाली बंदूक, 40 कारतूस और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दिये हैं, साथ ही चोरों की तालाश जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement