पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को 3.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। गुरुवार की शाम पुलिस उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान न्यू खालिक कालोनी में उनको एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 3.20 ग्राम स्मैक बरामद की। साथ ही उसके कब्जे से स्मैक बेचकर कमाए गए 1030 भी बरामद किए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मौहम्मद फैजान सिद्दीकी पुत्र मौहम्मद अनीस अहमद निवासी खालिक कालोनी अल्ली खां बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement